नए वितीय वर्ष लगने से शेअरो में तेज़ी देखनो को मिली. हफ्ते के पहले भारतीय शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल देखा गया था और आज सेंसेक्स-निफ्टी ऑलटाइम हाई लेवल पर बंद हुए हैं. आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 300 अंकों का उछाल रहा और पहली बार निफ्टी 9200 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. वहीं बैंकिंग और मिडकैप इंडेक्स के नई ऊंचाई पर पहुंचने के सहारे बाजार शानदार तेजी को छूने में कामयाब हुआ. आज के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 9245.35 का ऑलटाइम हाई स्तर बनाया था कि कारोबार खत्म होते-होते थोड़ा नीचे आकर बंद हुआ है.
आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 289.72 अंक यानि करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 29910 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 64.10 अंको की शानदार तेजी के साथ 9237 पर बंद हुआ है.

0 comments:
Post a Comment